एफआर न्यूज. झुंझुनूं। तहरीक-ए-उर्दू झुंझुनूं की ओर से इंटरनेशनल उर्दू डे के मौके पर रविवार को इक़रा फाउंडेशन में उर्दू ज़बान के बक़ा व फ़रोग़ पर मशवरा आयोजित किया गया। कार्यक्रम की सदारत इक़रा फाउंडेशन के सदर शमशाद खां जाबासर ने की। इस मौके पर शिक्षा अधिकारियों, शिक्षाविदों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उर्दू भाषा को शिक्षण संस्थानों में मज़बूत स्थान दिलाने, उर्दू पदों की स्वीकृति के लिए प्रयास तेज़ करने और समाज में उर्दू के इस्तेमाल को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही उर्दू के अज़ीम शायर डॉ. अल्लामा इक़बाल को ख़िराज़-ए-अकीदत भी पेश किया गया।
कार्यक्रम में नव-पदोन्नत शिक्षा अधिकारियों एवं शिक्षकों का एज़ाज़ किया गया। जिनमें प्रिंसिपल उमर फारूक शेखसर, मुराद अली खां भीमसर, वाइस प्रिंसिपल इक़बाल हुसैन टांई, ताहिर अहमद खान सिगड़ी, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी सरफराज अयुब खां टांई शामिल रहे। सभी को माला, शॉल ओढ़ाकर एवं मोमेंटो भेंट किए गए।
इस अवसर पर तहरीक-ए-उर्दू झुंझुनूं के सदर अशफाक अली बिसाऊ, नायब सदर मोहम्मद शरीफ खां जाबासर, इरफान खान चैनपुरा, युसूफ खान केजीएन बिसाऊ, नदीम खान महनसर, मोहम्मद नियाज़ खां गांगियासर, मोहम्मद कैफ राठौड़ सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।
