एफआर न्यूज. जयपुर। आदर्श नगर थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले एक बार फिर बुलंद दिखाई दिए। थाना परिसर से महज 150 मीटर की दूरी पर स्थित साकेत कॉलोनी से स्पलेंडर प्लस बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित शमसुद्दीन के अनुसार उनकी ब्लैक और ब्लू रंग की 2018 मॉडल स्पलेंडर प्लस रात के समय ऑफिस के बाहर खड़ी थी, जिसे अज्ञात चोर उठा ले गए। सुबह जब उन्होंने बाइक नहीं देखी तो आसपास क्षेत्रों में तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पीड़ित ने आदर्श नगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। शमसुद्दीन ने कहा कि थाना कुछ ही दूरी पर होने के बावजूद चोरी की वारदात होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि अगर थाना क्षेत्र के इतने नजदीक भी सुरक्षित माहौल न हो, तो आम जनता किस पर भरोसा करे। पीड़ित ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को RJ 14 XH 0179 नंबर की यह बाइक दिखाई दे तो 8852808720 नंबर पर संपर्क करें। क्षेत्र के लोगों ने भी इस घटना के बाद रात में गश्त बढ़ाने और निगरानी को मजबूत करने की मांग की है।

Categorized in: