एफआर न्यूज. जयपुर। एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स (एपीसीआर), राजस्थान चैप्टर की ओर से होटल आरको पैलेस में “विशेष गहन पुनरीक्षण” विषय पर एक कानूनी जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों से आए प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एपीसीआर के राष्ट्रीय सचिव नदीम खान ने नागरिक अधिकारों की रक्षा, मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन और विलोपन की प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जागरूक मतदाता ही सशक्त लोकतंत्र की नींव होते हैं। विशिष्ट अतिथि के रूप में भारत जोड़ो अभियान के राष्ट्रीय सचिव राहुल शास्त्री और एनएफआईडब्ल्यू की राष्ट्रीय सचिव निशा सिद्धू ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। राहुल शास्त्री ने विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित कानूनी पहलुओं पर प्रकाश डाला, जबकि निशा सिद्धू ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में मतदाता सशक्तिकरण की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम की शुरुआत एडवोकेट सैयद सआदत अली, अध्यक्ष एपीसीआर राजस्थान के उद्घाटन भाषण से हुई। संचालन महासचिव मुजम्मिल रिज़वी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन एडवोकेट मोहम्मद इकबाल द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के अंत में संगठन ने प्रत्येक जिले में कानूनी जागरूकता शिविर, युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण कार्यक्रम और मतदाता सूची सत्यापन अभियान चलाने का निर्णय लिया। नागरिक अधिकारों से संबंधित शिकायतों के निस्तारण के लिए राज्य स्तरीय हेल्पलाइन एवं लीगल एड नेटवर्क विकसित करने की भी घोषणा की गई कार्यक्रम में जॉइंट सेक्रेटरी मुनाजिर इस्लाम, रुखसाना उस्मान, मोहम्मद आबिद खान, रब्बे कुमा खान, रमन यादव, मोहम्मद अंसार, सरवर खान और अंकुश गाबा सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

Categorized in: