Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Close

Search

जयपुर

राजस्थान: 4 करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे मताधिकार का उपयोग

By Friday Sanwad
February 27, 2026 2 Min Read
0

जयपुर। राजस्थान में पंचायत चुनाव की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है, जिसके अनुसार इस बार प्रदेश में 4 करोड़ 2 लाख 20 हजार 734 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह के अनुसार, 29 जनवरी 2026 को जारी प्रारूप सूची में 3 करोड़ 96 लाख 47 हजार 166 मतदाता थे। आपत्तियों और सुझावों के निपटारे के बाद अंतिम सूची में 5 लाख 73 हजार 568 मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान 13 लाख 66 हजार 435 नए नाम जोड़े गए, जबकि 7 लाख 92 हजार 867 नाम हटाए गए। जिलावार आंकड़ों में बांसवाड़ा में सर्वाधिक 4.55 प्रतिशत और फलोदी में 4.46 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई। वहीं टोंक में महज 0.04 प्रतिशत की सबसे कम बढ़ोतरी रही।

दो बच्चों की अनिवार्यता समाप्त

इस बीच, कैबिनेट ने एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए राजस्थान पंचायती राज अधिनियम 2026 और राजस्थान नगर पालिका अधिनियम 2026 को मंजूरी दी है। संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने बताया कि इसके तहत चुनाव लड़ने के लिए दो बच्चों की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। सरकार इस संबंध में विधानसभा में विधेयक लाएगी। चुनाव की बात करें तो प्रदेश में 41 जिला परिषद, 457 पंचायत समितियों और 14,403 ग्राम पंचायतों में अगले महीने चुनाव होने की संभावना है। अकेले जयपुर जिले में 22 पंचायत समितियों के अंतर्गत लगभग 18.91 लाख मतदाता और 597 ग्राम पंचायतें शामिल हैं।
मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के साथ ही चुनाव कार्यक्रम की घोषणा जल्द होने की उम्मीद है, जो प्रदेश में जमीनी लोकतंत्र को और मजबूती प्रदान करेगी।

Author

Friday Sanwad

Follow Me
Other Articles
Previous

पीएम मोदी का 9 साल बाद इजराइल दौरा; कहा-

Next

मेटा पर आरोप: फेसबुक- इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म किशोरों को लत लगाने के उद्देश्य से डिजाइन

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Memories News

Hot Blogs

Copyright 2026 — Friday reporter. All rights reserved. frnews.org