Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Close

Search

राजस्थान

गर्व का क्षण: किशनगढ़ के बेटे सूफियान मंसूरी को नीट-यूजी 2026 में मिली शानदार सफलता

By Friday Sanwad
July 22, 2026 1 Min Read
0

फ्राइडे संवाद. किशनगढ़। जिले के होनहार बेटे सूफियान मंसूरी ने नीट-यूजी 2026 परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर पूरे समाज का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। सूफियान मरहूम हाजी रशीद जी मंसूरी के पोते, हाजी महबूब भाई के भतीजे और जावेद मंसूरी के पुत्र हैं। देशभर से करीब 23 लाख विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा लिया, जिनमें सूफियान ने 569 अंक प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की। इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन एक सरकारी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए हुआ है। सूफियान की इस सफलता ने न केवल उनके परिवार बल्कि जिला अजमेर, किशनगढ़ और पूरे समाज का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि केवल एक व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ अपने व अपने माता-पिता के सपनों को साकार करने की प्रेरणादायक मिसाल है। किशनगढ़ के सर्वसमाज ने सूफियान की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Author

Friday Sanwad

Follow Me
Other Articles
Previous

डी.एच.पी. फाउंडेशन के सहयोग से फतेहपुर की राजकीय संस्थाओं के लिए बनेंगे प्रवेश द्वार; दुबई में विधायक हाकम अली करेंगे लोकार्पण

Next

सऊदी अरब ने उमराह यात्रियों के लिए नई वीज़ा सुविधा शुरू

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Memories News

Hot Blogs

Copyright 2026 — Friday reporter. All rights reserved. frnews.org