Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Close

Search

राजस्थान

बीकानेर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की कार्यकारिणी बैठक व शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

By Friday Sanwad
July 30, 2026 2 Min Read
0

फ्राइडे संवाद. बीकानेर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष एमडी चोपदार ने बुधवार को बीकानेर के वेटनरी ऑडिटोरियम में आयोजित जिला कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) की प्रथम कार्यकारिणी बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए तथा उन्हें संगठन के प्रति समर्पित होकर कार्य करने की शुभकामनाएं दी गईं। अपने संबोधन में एमडी चोपदार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आगामी पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनावों में अल्पसंख्यक समाज की पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ना कांग्रेस की प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने और संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। एकजुटता का संदेशबैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा समाज की सेवा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने संगठन की एकजुटता का संदेश दिया। कार्यकर्ताओं का उत्साह संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा: चोपदार कार्यक्रम में नोखा विधायक सुशीला रामेश्वर डूडी, पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष विशनाराम सिहाग, शहर अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल, पूर्व महापौर हाजी मकसूद अहमद, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, पूर्व मंत्री लक्ष्मण सिंह कड़वासरा, पूर्व जिला प्रमुख सुशीला सिवर, पूर्व उपसभापति हारून राठौड़ सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेसजन, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में एमडी चोपदार ने जिला कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) बीकानेर के जिला अध्यक्ष सत्तु खान परिहार का सफल आयोजन, आत्मीय स्वागत एवं सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

Author

Friday Sanwad

Follow Me
Other Articles
Previous

एमबीबीएस में प्रवेश अब दिव्यांगता प्रतिशत से नहीं, पढ़ाई की क्षमता के आधार पर होगा एनएमसी की नई गाइडलाइन जारी; नीट काउंसलिंग में भी बड़े बदलाव

Next

झुंझुनूं में एयरबैग न खुलने से युवक की मौत, परिजनों ने शोरूम पर किया हंगामा

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Memories News

Hot Blogs

Copyright 2026 — Friday reporter. All rights reserved. frnews.org