डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के आदर्श विकसित भारत के निर्माण में सहायक : हमीद खान मेवाती
फ्राइडे संवाद. जयपुर। भारत रत्न, पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा राजस्थान की ओर से प्रदेश कार्यालय, जयपुर में विचार संगोष्ठी एवं श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डॉ. कलाम खिराज-ए-अकीदत पेश की। हमीद खान मेवाती ने कहा कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का जीवन राष्ट्रसेवा, विज्ञान, शिक्षा, सादगी और समर्पण का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि साधारण परिवार से देश के सर्वोच्च पद तक पहुंचने का डॉ. कलाम का सफर प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके आदर्श विकसित भारत के निर्माण में सदैव मार्गदर्शक रहेंगे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हुसैन खान, मुकेश पारीक, एम. सादिक खान, हिदायत खान धोलिया, जंग बहादुर पठान, निजामुद्दीन काजी, अब्दुल अज़ीज़, मजीद पठान, मोहम्मद सादिक हिंदुस्तानी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।