Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Close

Search

देश

मूक-बधिर विद्यार्थियों की समस्याओं का जल्द समाधान करे सरकार: अशोक गहलोत

By Friday Sanwad
August 6, 2026 1 Min Read
0

फ्राइडे संवाद. जयपुर | पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर स्थित आनंदीलाल पोद्दार मूक-बधिर विद्यालय पहुंचकर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना दे रहे मूक-बधिर विद्यार्थियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुखद है कि इन बच्चों को अपनी आवाज़ सरकार तक पहुंचाने के लिए प्रदर्शन का सहारा लेना पड़ रहा है। अशोक गहलोत ने कहा कि वे मूक-बधिर बच्चों की समस्याओं को अच्छी तरह समझते हैं। उन्होंने बताया कि 45 वर्ष पहले, जब वे पहली बार जोधपुर से सांसद बने थे, तब उन्होंने एक संस्था के माध्यम से गांधी मूक-बधिर विद्यालय की स्थापना करवाई थी, जो आज कॉलेज के रूप में संचालित हो रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मांग की कि सरकार तत्काल एक विशेष टीम गठित कर विद्यालय का दौरा करे, विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करे तथा उन्हें बेहतर शिक्षा और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराए। गहलोत ने कहा कि दिव्यांग विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है, ताकि वे भी अपने सपनों को साकार कर समाज की मुख्यधारा में आगे बढ़ सकें।

Author

Friday Sanwad

Follow Me
Other Articles
Previous

फतेहपुर के इकरामुद्दीन लोहार की पहल; बेटा रिजवान लोहार मलेशिया में करेगा सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई

Next

2025-26 सत्र के 22,714 विद्यार्थियों को मिलेगी अज़ीम प्रेमजी छात्रवृत्ति

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Memories News

Hot Blogs

Copyright 2026 — Friday reporter. All rights reserved. frnews.org