Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Close

Search

जयपुर

सिविल सर्विसेज़ केवल परीक्षा नहीं, एक बड़ी जिम्मेदारी है: आमीन खान सर

By Friday Sanwad
August 6, 2026 1 Min Read
0

फ्राइडे संवाद | जयपुर। सिविल सर्विसेज़ की तैयारी केवल प्रशासनिक अधिकारी बनने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति के व्यक्तित्व, सोच, नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की योग्यता का समग्र विकास करती है। ऐसी तैयारी जीवन की हर बड़ी चुनौती का आत्मविश्वास और विवेक के साथ सामना करने तथा किसी भी भूमिका को प्रभावी ढंग से निभाने की क्षमता विकसित करती है। यह बात एचकेजेड अकैडमी के डायरेक्टर आमीन खान सर ने हाल ही में आयोजित एक सेमिनार में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सेवा में सफलता के लिए इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, विज्ञान, राजनीति, दर्शनशास्त्र और मनोविज्ञान जैसे विषयों की गहन समझ के साथ प्रभावी संवाद कौशल, नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की योग्यता आवश्यक होती है। उन्होंने बताया कि संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों; “प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार” में आयोजित की जाती है। प्रारंभिक परीक्षा अभ्यर्थियों की पात्रता का आकलन करती है, जबकि मुख्य परीक्षा उनकी विश्लेषणात्मक क्षमता और लेखन कौशल को परखती है। अंतिम चरण साक्षात्कार का होता है, जिसमें उम्मीदवार के व्यक्तित्व, निर्णय क्षमता, नेतृत्व कौशल और अभिव्यक्ति का मूल्यांकन किया जाता है।
आमीन खान सर ने बताया कि एचकेजेड अकैडमी में अनुभवी फैकल्टी द्वारा नियमित कक्षाओं के साथ बायोमेट्रिक पुस्तकालय, स्वाध्याय, संचार कौशल, व्यक्तित्व विकास तथा अंग्रेज़ी वार्तालाप का विशेष प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाता है, ताकि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।

Author

Friday Sanwad

Follow Me
Other Articles
Previous

चीनी से सत्ता तक: कैसे शुगर लॉबी तय करती है भारत की सियासत

Next

बीते सात साल में 274 भगोड़े अपराधियों को भारत लाया गया: गृह मंत्रालय

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Memories News

Hot Blogs

Copyright 2026 — Friday reporter. All rights reserved. frnews.org