Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Close

Search

राजस्थान

करणी सेना और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस, मकराना बोले- यूसीसी पर संघर्ष जारी रहेगा सरकार ने मानी दो प्रमुख मांगें, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए दो-तीन दिन का समय मांगा

By Friday Sanwad
August 7, 2026 2 Min Read
0

फ्राइडे संवाद. जयपुर | श्री राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने कहा कि सरकार से आपस में कोई लड़ाई नहीं है। उन्होंने बताया कि उनकी जो दोनों जायज मांगें थीं, वह सरकार ने मान ली हैं। प्रदर्शन के दौरान हुई एक युवक की मौत पर सरकार ने आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी की मांग स्वीकार कर ली है, जिसके लिए वे सरकार के आभारी हैं। मकराना ने बताया कि उनकी सामान्य यात्रा 800 किलोमीटर दूर से जयपुर आई थी, जिसमें एक युवा घायल हुआ था और बाद में उसकी मौत हो गई थी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने उन्हें बुलाकर आश्वस्त किया कि परिवार की सभी मांगों को माना जाएगा।

यूसीसी पर संघर्ष जारी रहेगा

महिपाल सिंह मकराना ने साफ किया कि अभी तक उन्होंने यूसीसी मामले में राज्य सरकार के लिए कुछ भी गलत नहीं कहा है और उनकी बहुत जायज मांगें हैं। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी इसमें लिप्त हैं, उनके वीडियो सरकार ने उनसे मांगे हैं और वे वीडियो उपलब्ध करवाएंगे, जिसके बाद जांच होगी। जांच होते ही दोषी अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया जाएगा। मकराना के अनुसार सरकार ने उनकी दो प्रमुख मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाया है, वहीं दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई को लेकर दो-तीन दिन का समय मांगा गया है। उन्होंने कहा कि उनके पास वैसे भी अभी 5 दिन का समय शेष है और यूजीसी पर उनका संघर्ष जारी रहेगा।

मदन राठौड़ बोले- समाज को एक रखना चाहते हैं

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि यूसीसी के बारे में न उन्होंने कोई स्टेटमेंट दिया और न ही उनकी पार्टी ने कुछ किया है। उन्होंने कहा कि वे समाज को एक रखना चाहते हैं और समाज के प्रति उनकी समान दृष्टि है, किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। समाज में सभी को समान रूप से अवसर और सम्मान मिलना चाहिए। राठौड़ ने कहा कि अगर कहीं कोई घटना होती है तो वे चाहते हैं कि उसका समाधान शांतिपूर्वक हो, क्योंकि दोनों पक्ष उनका ही परिवार हैं और सभी मिल-बैठकर शांतिपूर्वक इसे समझ लेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि किसी को सबक सिखाने की बात ही नहीं है।

पहले हुई थी संयुक्त बैठक और प्रेस कॉन्फ्रेंस

इससे पहले बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के सिविल लाइंस स्थित आवास पर श्री राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना और देशभर के अलग-अलग राज्यों से आए करणी सेना के पदाधिकारियों की बैठक हुई थी। बैठक के बाद मकराना और राठौड़ ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें मकराना ने बताया कि सरकार ने उनकी दो प्रमुख मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाया है, वहीं दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई को लेकर दो-तीन दिन का समय मांगा है।

Author

Friday Sanwad

Follow Me
Other Articles
Previous

तृतीय श्रेणी शिक्षकों का शहीद स्मारक पर प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री से बातचीत विफल, अब इस्तीफे की मांग तबादला नीति लागू करने की मांग को लेकर धरना जारी, प्रशासन ने काटी लाइट और हटाया जनरेटर

Next

यूसीसी के विरोध में उतरी जमीयत उलेमा-ए-हिंद, जयपुर, सीकर और सवाई माधोपुर में कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन पर्सनल लॉ सुरक्षा और यूसीसी ड्राफ्ट सार्वजनिक कर जनसुनवाई कराने की मांग

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Memories News

Hot Blogs

Copyright 2026 — Friday reporter. All rights reserved. frnews.org