Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Close

Search

देश

जरूरतमंद महिला को रोजगार के लिए सिलाई मशीन भेंट

By Friday Sanwad
August 13, 2026 1 Min Read
0

फ्राइडे संवाद. सीकर । अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित समाजसेवी संस्था उदय सेवा संस्थान एनजीओ की ओर से सामाजिक सरोकार के तहत सीकर के वार्ड नंबर 3 में जरूरतमंद परिवार की महिला को रोजगार के साधन के रूप में सिलाई मशीन भेंट की गई। संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को सहायता के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनाने के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। संस्थान के अध्यक्ष डॉ. जाकिर बड़गुजर ने बताया कि सिलाई मशीन श्री राम ट्रॉमा एंड सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. अजय मिश्रा के आर्थिक सहयोग से उपलब्ध कराई गई। उन्होंने कहा कि मशीन मिलने से महिला घर पर ही सिलाई का कार्य कर अपनी मेहनत से परिवार का पालन-पोषण कर सकेगी। इस अवसर पर उदय सेवा संस्थान की महिला विंग अध्यक्ष रहीशा जाटू, प्रोजेक्ट हेड तैयबा जाटू, समीरा बड़गुजर, फरीदा बड़गुजर, एडवोकेट आकाश नेहरा, एडवोकेट बनवारी लाल शर्मा, एडवोकेट नितिन माथुर, शिवानी, गुलाबों देवी तथा एडवोकेट डॉ. नरेंद्र फगेड़िया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Author

Friday Sanwad

Follow Me
Other Articles
Previous

राजस्थान में नशे के खिलाफ जंग, अब तक 4 हजार किलो ड्रग्स नष्ट 2029 तक भारत को नशा मुक्त बनाने का लक्ष्य, PIB जयपुर में हुई मीडिया वर्कशॉप

Next

सीकर में दुबई के मशहूर ब्रांड ‘Pemino’s’ की राजस्थान में पहली ब्रांच का शुभारंभ

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Memories News

Hot Blogs

Copyright 2026 — Friday reporter. All rights reserved. frnews.org