Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Close

Search

राजस्थान

जोधपुर पुलिस: ₹50 लाख की ठगी करने वाले 4 आरोपियों को धर दबोचा

By Friday Sanwad
August 13, 2026 1 Min Read
0

फ्राइडे संवाद | जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट की साइबर सेल और महामंदिर थाना पुलिस की टीम ने ऑनलाइन ठगी करने वाली एक शातिर गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गैंग के मुख्य सरगना सहित 4 आरोपियों को धर दबोचा है। आरोपियों के कब्जे से 25 एंड्रॉयड मोबाइल, 2 लैपटॉप और फर्जी खातों से जुड़ी किट बरामद की गई है। प्रारंभिक पूछताछ में 17 साइबर ठगी की वारदातों और 50 लाख रुपए से अधिक के फ्रॉड का पर्दाफाश हुआ है। बता दें कि 11 अगस्त को साइबर सेल को बीजेएस इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की सटीक सूचना मिली। इसके बाद महामंदिर थानाधिकारी देवेंद्र सिंह और साइबर सेल प्रभारी राकेश सिंह की अगुवाई में टीम ने शक्ति नगर स्थित एक मकान पर दबिश देकर आरोपियों को दबोच लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने साइबर ठगी गैंग के मुख्य सरगना सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें मुख्य सरगना नागौर के कुचेरा हाल निवासी शक्ति नगर, महामंदिर जोधपुर का प्रवीण (26) पुत्र सहदेव सैन है। इसके साथ ही नागौर के मेड़ता सिटी निवासी रामस्वरूप (27) पुत्र गोविंदराम माली, जायल क्षेत्र के कजनाव निवासी गोपाल (27) पुत्र चेनाराम ब्राह्मण और डेगाना के पालियास निवासी लोकेश पूरी (20) पुत्र श्रवण पूरी गोस्वामी को गिरफ्तार किया गया है।

Author

Friday Sanwad

Follow Me
Other Articles
Previous

फतेहपुर में निशुल्क चिकित्सा शिविर, 103 मरीजों की जांच

Next

NEET UG-2026: एमबीबीएस की 7,433 सीटों पर काउंसलिंग आज से

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Memories News

Hot Blogs

Copyright 2026 — Friday reporter. All rights reserved. frnews.org