Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Friday Sanwad Friday Sanwad

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

Friday Sanwad Friday Sanwad

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Close

Search

राजस्थान

सीकर में शहरी जमीयत अहले हदीस सेवा समिति का कार्यक्रम सफलतापूर्वक हुआ संपन्न

By Friday Sanwad
October 2, 2026 1 Min Read
0

फ्राइडे संवाद. सीकर | बीते दिन शहरी जमीयत अहले हदीस सेवा समिति के तत्वावधान में एक विशेष कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 200 से अधिक पुरुष एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
यह कार्यक्रम जमीयत उलमा अहले हदीस राजस्थान के सचिव शेख ज़फर आलम असरी की अध्यक्षता (ज़ेरे सदारत) तथा शहरी जमीयत अहले हदीस सेवा समिति सीकर के अमीर मक़सूद अहमद बड़गुर्जर की देखरेख (ज़ेरे निगरानी) में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मदरसा अल अस्सुफ्फाह शोबा तहफ़ीज़ुल क़ुरआन के तलबा द्वारा क़ुरआन की आयतों की तिलावत, हम्द और नात-ए-नबी पेश करके किया गया।
मुख्य वक्ता शेख ज़ैनुल आबिदीन ने समाज में फैल रही सामाजिक बुराइयों पर एक विस्तृत और प्रभावकारी (जामे) तकरीर पेश की। उन्होंने अपने संबोधन में इस बात पर विशेष जोर दिया कि आज समाज में व्याप्त विभिन्न कुरीतियों और बुराइयों की मुख्य वजह हमारी दीन (धर्म और नैतिक मूल्यों) से दूरी है। यदि हम अपने जीवन में दीनी तालीम और नैतिक मूल्यों को अपनाएं, तो इन बुराइयों का खात्मा संभव है। कार्यक्रम के समापन सत्र में शेख ज़फर आलम असरी ने अपना अध्यक्षीय संबोधन (सदारती कलीमात) पेश किया और समाज को एकजुट होकर सही राह पर चलने का संदेश दिया। उनके वक्तव्य के साथ ही कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

Author

Friday Sanwad

Follow Me
Other Articles
Previous

कचरा प्लांट के विरोध में बेनीवाल का कूच: 100 से ज्यादा गाड़ियों के काफिले के साथ श्रीगंगानगर कलेक्ट्रेट पहुंचे

Next

झुंझुनूं सभापति अब्दुल अगवान ने संभाला पदभार

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Memories News

Hot Blogs

Copyright 2026 — Friday Sanwad. All rights reserved. frnews.org