Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Friday Sanwad Friday Sanwad

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

Friday Sanwad Friday Sanwad

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Close

Search

sikar

यू. ई. एम. प्रतियोगिता: अमन स्कूल के विद्यार्थियों ने जीते कई पुरस्कार

By Friday Sanwad
October 16, 2026 1 Min Read
0

सीकर। यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट जयपुर की ओर से आयोजित प्रतियोगिता 2026 में अमन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सीकर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में पुरस्कार प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
प्रिंसिपल असलम खान ने बताया कि प्रतियोगिता के बायो ब्रिलियंस में अमन स्कूल की निगार फारूकी, पुत्री मौलाना अकरम फारूकी ने ₹3000 का नकद पुरस्कार, मेडल एवं सर्टिफिकेट प्राप्त किया। वहीं जनरल नॉलेज प्रतियोगिता में हुमैरा जहां, पुत्री मोहम्मद इमरान रंगरेज, ने भी 3,000 रुपए का नकद पुरस्कार, मेडल एवं सर्टिफिकेट हासिल किया।
इसके अतिरिक्त, अमन स्कूल के विद्यार्थी इकरा पुत्री अब्दुल्ला तंवर, एवं मिस्बाह पुत्री आरिफ कुरैशी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बेस्ट अवार्ड अपने नाम किए। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था चेयरमैन खादिम हुसैन खत्री, सचिव आमीन खान, एकेडमिक डायरेक्टर इंजीनियर असरार अहमद, मोहम्मद अली बडगुजर, निसार अहमद जाटू, एडवायजर मोहम्मद याकूब सय्यद, मोहम्मद अयूब खान और अमन परिवार ने खुशी का इजहार करते हुए सभी पुरस्कार विजेता विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं समस्त स्टाफ सदस्यों को मुबारकबाद पेश की गई।

Author

Friday Sanwad

Follow Me
Other Articles
Previous

नूर मस्जिद कब्रिस्तान के पास बदहाली का आलम, सीवरेज के पानी से परेशान आमजन; आखिर कब जागेगा नगर परिषद ?

Next

श्रीमाधोपुर में बस से 18 पाटागोह, शतावरी और शिकार में प्रयुक्त सामग्री बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Memories News

Hot Blogs

Copyright 2026 — Friday Sanwad. All rights reserved. frnews.org