अजमान में अल्ताफ, रिजवान व जुनैद की फर्नीचर निर्माण इकाई का उद्घाटन
फ्राइडे संवाद. अजमान। यूएई के अजमान स्थित जर्फ-3 में अल्ताफ, रिजवान और जुनैद द्वारा स्थापित अत्याधुनिक फर्नीचर निर्माण इकाई का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर भामाशाह दाऊद हनीफ पीनारा व परिवार सहित बड़ी संख्या में शुभचिंतक मौजूद रहे। उद्घाटन के दौरान परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर दाऊद हनीफ पीनारा ने कहा कि यह दिन उनके बहनोई हारून रशीद वल्द हाजी अब्दुल कादिर बडगुजर तथा मरहूमा बहन जाहिदा के परिवार के लिए बेहद गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि अल्ताफ, रिजवान और जुनैद ने अपनी मेहनत, लगन और पुरुषार्थ के बल पर वर्षों से देखे जा रहे पारिवारिक सपने को साकार किया है। परिवार की ओर से इस प्रोजेक्ट के निर्माण और स्थापना में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताते हुए उन्हें बधाई दी गई। साथ ही मरहूमा जाहिदा बिन्त हनीफ पीनारा को खिराज-ए-अकीदत पेश किया गया। परिवारजनों ने कहा कि उनकी दुआओं व सब्र से परिवार को यह खुशी देखने का अवसर मिला।