Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Friday Sanwad Friday Sanwad

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

Friday Sanwad Friday Sanwad

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Close

Search

राजस्थान

गांधी जयंती पर निःशुल्क चिकित्सा एवं रक्तदान शिविर आयोजित

By Friday Sanwad
October 3, 2026 1 Min Read
0

फ्राइडे संवाद. सीकर | 2 अक्टूबर गांधी जयंती के उपलक्ष्य में सीके पेसिफिक केयर हॉस्पिटल एवं उदय सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में विशाल निःशुल्क चिकित्सा एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शहरवासियों एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मानव सेवा के इस अभियान को सफल बनाया। शिविर के दौरान 210 रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। रक्तदाताओं ने अपना बहुमूल्य रक्त दान कर जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में सहयोग का संकल्प लिया और समाज को रक्तदान के प्रति जागरूकता एवं मानव सेवा का संदेश दिया। इस अवसर पर में 580 लोगों को निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। आयोजकों ने रक्तदाताओं, चिकित्सा टीम एवं शिविर को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उदय सेवा संस्थान की ओर से कहा गया कि रक्तदान एक महान सामाजिक कार्य है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन में उम्मीद की नई किरण ला सकता है। संस्थान भविष्य में भी इसी प्रकार के जनसेवा एवं स्वास्थ्य जागरूकता अभियानों का आयोजन करता रहेगा।

Author

Friday Sanwad

Follow Me
Other Articles
Previous

UPI से अनचाहे ऑटो-डेबिट? ऐसे जांचें और रद्द करें मैंडेट

Next

सीजेपी का नया प्लान: मुंबई के बाद सीधे दिल्ली कूच, 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर जुटेगी कॉकरोच जनता पार्टी

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Memories News

Hot Blogs

Copyright 2026 — Friday Sanwad. All rights reserved. frnews.org