Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Close

Search

राजस्थान

चूरू में सांप्रदायिक सौहार्द्र पेश कर मुस्लिम युवाओं ने हिन्दू बहन के लिए भाई का निभाया फर्ज

By Friday Sanwad
November 20, 2025 1 Min Read
0

एफआर न्यूज. चूरू | जिले में सांप्रदायिक सद्भाव की एक मिसाल सामने आई। गढ़ के पास वार्ड नंबर 41 में निवासी नन्दनी राजोतिया के विवाह समारोह में मुस्लिम तेली समाज के युवाओं ने भाई का फर्ज निभाते हुए कन्यादान में एक लाख इक्कीस हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। नन्दनी राजोतिया के पिता परमेश्वर लाल राजोतिया का निधन हो चुका है और परिवार में कोई पुत्र भी नहीं है। माता भी बीमार हैं। ऐसी विषम परिस्थिति में मुस्लिम समाज के युवा आगे आए और धर्म-जाति की सीमाओं से परे जाकर मानवता का परिचय दिया। विवाह के शुभ अवसर पर मुस्लिम तेली समाज के रफीक चौहान, असलम एमआर, रफीक राजगढ़िया, इस्माईल चौहान, मंगतु भाटी, इस्माईल भाटी, गुलाम हुसैन गौरी, याकुब राजगढ़िया, एडवोकेट सद्दाम हुसैन, हारून मलनस मारको और सलीम चौहान ने नन्दनी को चुंदड़ी ओढ़ाकर एक लाख इक्कीस हजार रुपये कन्यादान स्वरूप भेंट किए। यह घटना समाज में धार्मिक सौहार्द और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने वाली साबित हुई है। वो भी ऐसे समय में जब सांप्रदायिक तनाव की खबरें आम हैं।

Author

Friday Sanwad

Follow Me
Other Articles
Previous

कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की राष्ट्रीय बैठक, बिहार चुनाव की समीक्षा और आगामी रणनीति पर चर्चा

Next

10वीं बार बिहार के सीएम बने नीतीश कुमार

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Memories News

Hot Blogs

Copyright 2026 — Friday reporter. All rights reserved. frnews.org