Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Friday Sanwad Friday Sanwad

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

Friday Sanwad Friday Sanwad

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Close

Search

राजस्थान

झुंझुनूं शहर में जनता के विश्वास की वापसी: सभापति अब्दुल्ला अगवान

By Friday Sanwad
October 9, 2026 2 Min Read
0

फ्राइडे संवाद. झुंझुनूं। नगर परिषद सभापति अब्दुल्ला अगवान बुधवार सुबह बिना किसी तामझाम के स्कूटी से शहर के विभिन्न इलाकों के औचक निरीक्षण पर निकले। उन्होंने गलियों और वार्डों में पहुंचकर सफाई व्यवस्था, नालियों की स्थिति और नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान फ्राइडे संवाद रिपोर्टर मोहम्मद फारुक पहाडियान ने उनसे शहर के विकास और राजनीतिक सफर को लेकर खास बातचीत की।

सवाल: पार्षद से सभापति तक का सफर कैसा रहा?
अब्दुल्ला अगवान: यह सफर जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। पार्षद के रूप में लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझा और उन्हें दूर करने का प्रयास किया। सभापति के रूप में जिम्मेदारी और बढ़ गई है।

सवाल: भाजपा ने कई जगह जोड़-तोड़ से सभापति बना लिया, झुंझुनूं में इसे रोकने में कैसे कामयाब रहे?
अगवान: हमारे पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने एकजुटता बनाए रखी। सभी ने पार्टी और जनता के हित को प्राथमिकता दी। इसी एकजुटता के कारण झुंझुनूं में लोकतांत्रिक तरीके से कांग्रेस का बोर्ड बन सका।

सवाल: झुंझुनूं की मुख्य समस्याएं क्या हैं?
अगवान: सफाई व्यवस्था, नालियों की सफाई, पेयजल, सड़कों और मूलभूत सुविधाओं पर प्राथमिकता से काम किया जाएगा। मेरा प्रयास रहेगा कि समस्याओं का समाधान मौके पर जाकर किया जाए।

सवाल: उपचुनाव में हार के बाद कांग्रेस की शहर में वापसी देखी जा रही है?
अगवान: जनता के मुद्दों और कार्यकर्ताओं की मेहनत से कांग्रेस को फिर मजबूत जनसमर्थन मिल रहा है। यह जनता के विश्वास की वापसी है।

सवाल: शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए क्या योजना है?
अगवान: शिक्षा किसी भी शहर की तरक्की की बुनियाद है। विद्यार्थियों के लिए बेहतर सुविधाएं, अध्ययन का माहौल और जरूरतमंद प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे। नगर परिषद की ओर से शिक्षा जागरूकता अभियान भी चलाएं जाएंगे।

Author

Friday Sanwad

Follow Me
Other Articles
Previous

पंचायती राज चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस की बैठक

Next

सीईसी के विरोध में इंडिया ब्लॉक का दूसरे दिन भी प्रदर्शन, राहुल पर मुकदमा

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Memories News

Hot Blogs

Copyright 2026 — Friday Sanwad. All rights reserved. frnews.org