डीएचपी फाउंडेशन ने नवनिर्वाचित सभापति अंजू भिंडा को दी बधाई
मधुसूदन भिंडा बोले: विकास में पीनारा के सुझावों को देंगे प्राथमिकता
फ्राइडे संवाद. फतेहपुर । नगर परिषद की नवनिर्वाचित सभापति अंजू मधुसूदन भिंडा को डीएचपी फाउंडेशन की ओर से बधाई और शुभकामनाएं दी गईं। फाउंडेशन के संस्थापक दाऊद हनीफ पीनारा इसके लिए दुबई से फतेहपुर शेखावाटी पहुंचे और सभापति से मुलाकात कर उन्हें मुबारकबाद दी। उन्होंने सभापति के सफल कार्यकाल की कामना भी की। इस मौके पर उनके बेटे आदिल दाऊद पीनारा और फाउंडेशन की टीम मौजूद रही।
मुलाकात के दौरान दाऊद हनीफ पीनारा ने शहर के विकास, जनसेवा और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की जरूरत पर जोर दिया। इस पर मधुसूदन भिंडा ने भरोसा दिलाया कि फतेहपुर के विकास को लेकर पीनारा की ओर से दिए जाने वाले सुझावों को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही उन्हें शहर की विकास योजनाओं में शामिल करने का प्रयास किया जाएगा।
भिंडा के नेतृत्व में शहर में विकास कार्यों को गति मिलेगी: डीएचपी
फाउंडेशन ने उम्मीद जताई कि सभापति अंजू मधुसूदन भिंडा के नेतृत्व में शहर में विकास कार्यों को गति मिलेगी। इससे आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और जनकल्याण को भी बढ़ावा मिलने की बात कही गई। फाउंडेशन की ओर से यह आशा भी जताई गई कि स्वर्गीय बनवारी लाल भिंडा की जनसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए शहर की प्रगति के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। अंत में दाऊद हनीफ पीनारा और फाउंडेशन परिवार ने सभापति को एक बार फिर बधाई देते हुए फतेहपुर शेखावाटी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।