तेहरान – अमेरिकी-ईरानी संकट के बीच ईरान ने एक बड़ा कदम उठाया है। अयातुल्लाह अली खामेनेई की मृत्यु के बाद उनके बेटे मोजतबा हुसैनी खामेनेई को ईरान का नया सुप्रीम लीडर चुना गया है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान की असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स द्वारा मोजतबा को आगला सर्वोच्च धार्मिक नेतृत्व प्रदान किया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, यह निर्णय ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (आईआरजीसी) के दबाव में लिया गया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह निर्णय ईरान की आंतरिक राजनीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव है। मोजतबा की नियुक्ति से पश्चिमी देशों और अमेरिका में चिंता की स्थिति बन गई है। ईरान के नए नेतृत्व का असर क्षेत्रीय राजनीति पर पड़ेगा।
