जंतर-मंतर आंदोलन से लौटे सामाजिक कार्यकर्ताओं का फतेहपुर में स्वागत
फ्राइडे संवाद. फतेहपुर शेखावाटी। दिल्ली के जंतर-मंतर में आयोजित जनहित आंदोलन में भाग लेकर लौटे सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश ऑलराउंडर एवं कॉमरेड कैलाश का फतेहपुर शेखावाटी के चुंगी स्टैंड स्थित SK ट्रेडिंग वॉटरप्रूफिंग की ओर से गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम में दोनों आंदोलनकारियों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि जनहित, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले लोगों का सम्मान समाज की जागरूकता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे जनआंदोलन आमजन की आवाज़ को मजबूती देते हैं और समाज में सकारात्मक बदलाव की प्रेरणा बनते हैं। इस अवसर पर ज्ञानदेव गोविंदपुरा, दिलीप सिंह गुर्जर, राधेश्याम सैनी, शाहरुख माण्डेला, इरशाद खान (टीम सत्यमेव जयते), एजाज खान, संदीप रूपनगर सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने आंदोलन से लौटे दोनों सामाजिक कार्यकर्ताओं के संघर्ष, जनसेवा और समर्पण की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।