Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Friday Sanwad Friday Sanwad

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

Friday Sanwad Friday Sanwad

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Close

Search

जयपुर

मिशन पढ़ो राजस्थान’ का राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सांगानेर में शुभारंभ

By Friday Sanwad
July 30, 2026 1 Min Read
0

फ्राइडे संवाद, जयपुर। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सांगानेर सिटी ब्लॉक के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, सांगानेर टाउन में राज्य स्तरीय ‘मिशन पढ़ो राजस्थान’ (रीडिंग प्रमोशन कैंपेन) का शुभारंभ किया गया। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में पठन-पाठन की आदत विकसित करना और पुस्तकों के प्रति रुचि बढ़ाना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक राजेंद्र प्रसाद दायमा ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, पुस्तकों के महत्व और शिक्षा के माध्यम से उज्ज्वल भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया। अभियान के सफल संचालन की जिम्मेदारी ज्योति शर्मा एवं अनिल कुमार मीणा को सौंपी गई। उन्होंने अभियान की रूपरेखा और आगामी गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित रहे। शिक्षकों ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन और पुस्तक पठन के लिए प्रेरित करने के संदेश के साथ हुआ।

Author

Friday Sanwad

Follow Me
Other Articles
Previous

जंतर-मंतर आंदोलन से लौटे सामाजिक कार्यकर्ताओं का फतेहपुर में स्वागत

Next

हिमाचल में दर्दनाक हादसा: बारिश के बीच खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Memories News

Hot Blogs

Copyright 2026 — Friday Sanwad. All rights reserved. frnews.org