Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Friday Sanwad Friday Sanwad

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

Friday Sanwad Friday Sanwad

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Close

Search

राजस्थान

जामिया तुल हिदाया: वक्फ संपत्ति फर्जीवाड़े के मास्टरमाइंड नासिर खान सड़वा पर अब ₹25000 का इनाम

By Friday Sanwad
October 9, 2026 2 Min Read
0

एक साल बाद भी 27 आरोपियों में सिर्फ एक गिरफ्तार

फ्राइडे संवाद. जयपुर | रामगढ़ रोड स्थित जामिया तुल हिदाया ट्रस्ट की करोड़ों की वक्फ संपत्तियों से जुड़े कथित फर्जीवाड़े के मामले में पुलिस ने अब मुख्य आरोपी बताए जा रहे नासिर खान सड़वा पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। मामला दर्ज हुए करीब एक साल बीतने के बावजूद नामजद और जांच में सामने आए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। मामले में अब तक सिर्फ मोहम्मद जियाउर रहीम की गिरफ्तारी हुई है, जो बाद में जमानत पर बाहर आ गया।
ट्रस्ट की करीब 80 बीघा जमीन राजस्थान बोर्ड ऑफ मुस्लिम वक्फ में दर्ज होने का दावा मुकदमे में किया गया है कि ट्रस्ट की संपत्तियों को कथित तौर पर फर्जी और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए बेचने के प्रयास किए गए। मामला सामने आने के बाद ट्रस्ट प्रबंधन ने मोहम्मद जियाउर रहीम को ट्रस्टी और मदरसे के वाइस प्रिंसिपल पद से हटा दिया था।

फर्जी इकरारनामे से जमीन बेचने का आरोप

एफआईआर में ट्रस्ट की संपत्ति के संबंध में 11 अक्टूबर 2016 का कथित फर्जी इकरारनामा तैयार किया गया। इसमें खसरा नंबर 137, 138 और 139 की कुल 0.28 हेक्टेयर जमीन का 20 लाख रुपए में सौदा दर्शाए जाने की बात कही गई है। परिवाद के मुताबिक संबंधित स्टाम्प पेपर ट्रस्ट चेयरमैन द्वारा खरीदा ही नहीं गया था और न ही इसके लिए किसी व्यक्ति को अधिकृत किया गया था।

छह नामजद आरोपी, अन्य भी जांच के घेरे में

मामले में मोहम्मद जियाउर रहीम, अबरार अहमद, मसरूर अहमद, नासिर खान, जाकिर खान और समीर खान नामजद हैं। इसके अलावा अन्य अज्ञात लोगों का भी परिवाद में उल्लेख किया गया है। पुलिस के मुताबिक जांच के दौरान अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आने पर कार्रवाई की जा सकती है।

कोर्ट के दखल पर दर्ज हुआ था मामला

ट्रस्ट की ओर से पुलिस में शिकायत के बाद मामला दर्ज नहीं होने पर न्यायालय का रुख किया गया था। इसके बाद 1 जुलाई 2025 को जयसिंहपुरा खोर थाने में केस दर्ज किया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 61(2), 62, 318(4), 338, 336(3) और 340(2) के तहत प्रकरण दर्ज है।

सीएम और डीजीपी से लगाई गुहार

ट्रस्ट पदाधिकारियों ने मामले में कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और डीजीपी राजीव शर्मा को पत्र भेजकर निष्पक्ष जांच, आरोपियों की गिरफ्तारी और वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा की मांग की है। ट्रस्ट का आरोप है कि कुछ आरोपी अब भी फरार हैं और संपत्तियों को लेकर विवाद जारी है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Author

Friday Sanwad

Follow Me
Other Articles
Previous

मेवात के युवा सिविल सेवाओं में आगे बढ़ें, सपनों को सीमित न रखें: आमीन खान

Next

निकाह को आसान बनाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Memories News

Hot Blogs

Copyright 2026 — Friday Sanwad. All rights reserved. frnews.org