Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Close

Search

देश

डीएसपी समेत चार पर फर्जी नशा तस्करी केस रचने का मामला दर्ज करने के आदेश

By Friday Sanwad
July 16, 2026 1 Min Read
0

चंडीगढ़/फाजिल्का। पंजाब में पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पावरकॉम) के जूनियर इंजीनियर (जेई) को कथित रूप से झूठे नशा तस्करी के मामले में फंसाने की साजिश का मामला सामने आया है। अदालत के आदेश पर फाजिल्का जिले के जलालाबाद में तैनात डीएसपी गुरसेवक सिंह बराड़ सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। शिकायतकर्ता जेई अमित कुमार के अनुसार, 3 जून 2026 को वह ड्यूटी के लिए जा रहे थे। रास्ते में गंग नहर पुल के पास कार रोककर पानी भर रहे थे, तभी तीन अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे। उन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए पूछताछ शुरू की और कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान सीट के नीचे से एक संदिग्ध पैकेट बरामद होने का दावा किया गया। इसके बाद डीएसपी को मौके पर बुलाया गया और अमित कुमार को सीआईए स्टाफ ले जाया गया। जेई का आरोप है कि जब पुलिस को पता चला कि वह पावरकॉम में जेई हैं, तो उनके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया और उन्हें छोड़ दिया गया। इसके बाद उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जांच कर तीनों व्यक्तियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। मामले की सुनवाई के दौरान आरोपियों ने अदालत में डीएसपी गुरसेवक सिंह का नाम भी साजिश में शामिल बताया। इस पर अदालत ने डीएसपी समेत संबंधित आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए।
मामले की जांच जारी है। पुलिस का पक्ष और आरोपों की सत्यता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Author

Friday Sanwad

Follow Me
Other Articles
Previous

‘वांगचुक की मौत हो सकती है’ याचिका के बाद दिल्ली हाई कोर्ट ने रोजाना मेडिकल जांच के दिये निर्देश वांगचुक बोले—अनशन तोड़ने से नहीं बदलेगा कुछ

Next

जयपुर में एनएसयूआई का छात्र विरोध मार्च, पेपर लीक और भर्ती घोटालों के खिलाफ आवाज़ बुलंद

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Memories News

Hot Blogs

Copyright 2026 — Friday reporter. All rights reserved. frnews.org