Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Close

Search

जयपुर

जयपुर में एनएसयूआई का छात्र विरोध मार्च, पेपर लीक और भर्ती घोटालों के खिलाफ आवाज़ बुलंद

By Friday Sanwad
July 16, 2026 2 Min Read
0

फ्राइडे संवाद. जयपुर। पेपर लीक, भर्ती घोटालों और बदहाल शिक्षा व्यवस्था के विरोध में एनएसयूआई द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाए जा रहे “छात्रों की गूंज” अभियान के तहत बुधवार को जयपुर में विशाल छात्र विरोध मार्च आयोजित किया गया। मार्च में प्रदेशभर से पहुंचे हजारों छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर शिक्षा व्यवस्था में सुधार, निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया और युवाओं के भविष्य की सुरक्षा की मांग उठाई।
मार्च में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, विधायक रफीक खान, हाकम अली, महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह, ओबीसी कांग्रेस के चेयरमैन हरसहाय यादव, अल्पसंख्यक कांग्रेस के चेयरमैन एम.डी. चोपदार, कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पेंद्र भारद्वाज, घासीलाल चौधरी तथा जयपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने भाग लिया। इसके अलावा शिक्षक आशू, संजय और लोकेश भी छात्रों के समर्थन में मौजूद रहे।

शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की मांग

एनएसयूआई अध्यक्ष विनोद जाकड़ ने कहा कि पेपर लीक और भर्ती घोटालों ने लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था लगातार बदहाल होती जा रही है, जिससे विद्यार्थियों में निराशा बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि जब तक पेपर लीक मामलों के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती, भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित नहीं की जाती और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा नहीं देते, तब तक छात्रों का आंदोलन जारी रहेगा। मार्च के दौरान छात्रों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की तथा शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की मांग की। आयोजकों ने कहा कि यह आंदोलन केवल किसी एक राज्य का नहीं, बल्कि देश के करोड़ों युवाओं के भविष्य और उनके अधिकारों की लड़ाई है। उन्होंने छात्रों से शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन में भाग लेते रहने का आह्वान किया।

Author

Friday Sanwad

Follow Me
Other Articles
Previous

डीएसपी समेत चार पर फर्जी नशा तस्करी केस रचने का मामला दर्ज करने के आदेश

Next

सीमावर्ती क्षेत्रों में धार्मिक ढांचों को हटाने के खिलाफ दायर याचिकाएं हाईकोर्ट ने की खारिज

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Memories News

Hot Blogs

Copyright 2026 — Friday reporter. All rights reserved. frnews.org