Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Close

Search

देश

बारिश के मौसम में रोड ट्रिप बनी सुरक्षित, तो सफर बनेगा यादगार मानसून में लंबी यात्रा से पहले बरतें ये सावधानियां, नहीं तो हो सकती है बड़ी परेशानी

By Friday Sanwad
August 13, 2026 3 Min Read
0

फ्राइडे संवाद. जयपुर | मानसून के मौसम में पहाड़ों और हरियाली से घिरे रास्तों पर निकलने का अपना ही आकर्षण होता है, लेकिन यही मौसम सफर को जोखिम भरा भी बना देता है। तेज बारिश, फिसलन भरी सड़कें, अचानक जलभराव और भूस्खलन जैसी घटनाएं हर साल कई यात्रियों को मुश्किल में डाल देती हैं। ऐसे में जरूरी है कि रोड ट्रिप पर निकलने से पहले पूरी तैयारी कर ली जाए, ताकि सफर का मजा किरकिरा न हो।

यात्रा से पहले वाहन की जांच जरूरी

मानसून में निकलने से पहले गाड़ी की सर्विसिंग करवाना सबसे पहला और सबसे जरूरी कदम है। टायर की हालत, ग्रिप और ट्रेड डेप्थ, स्टेपनी की स्थिति, ब्रेक सिस्टम और वाइपर जैसी चीजों की जांच करने से रास्ते में अचानक गाड़ी खराब होने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। बैटरी और हेडलाइट्स की जांच भी नजरअंदाज नहीं करनी चाहिए, क्योंकि बारिश में बिजली से जुड़े उपकरण जल्दी गड़बड़ा सकते हैं।

इन इलाकों में रहें विशेष सतर्क

पहाड़ी और भूस्खलन-प्रवण क्षेत्रों में भारी बारिश के दौरान सड़कें अचानक बंद हो सकती हैं और पत्थर गिरने का खतरा रहता है। नदी-नालों और झरनों के आसपास जलस्तर बिना किसी चेतावनी के तेजी से बढ़ सकता है। वहीं जलभराव वाली सड़कों पर गड्ढे नजर न आने की वजह से गाड़ी को नुकसान पहुंचने के साथ-साथ करंट लगने और दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। घने जंगलों और सुनसान रास्तों पर नेटवर्क की कमी की वजह से मुश्किल समय में मदद मिलना कठिन हो जाता है, इसलिए ऐसे मार्गों को चुनते समय अतिरिक्त सावधानी जरूरी है।

गाड़ी की रफ्तार और ब्रेकिंग पर रखें नियंत्रण

बारिश में सड़क फिसलन भरी हो जाती है और ब्रेकिंग डिस्टेंस बढ़ जाती है, इसलिए सामान्य दिनों के मुकाबले गाड़ी की स्पीड कम रखना ही समझदारी है। शहर में लगभग 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा और हाईवे पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की नियंत्रित रफ्तार को सुरक्षित माना जाता है, हालांकि यह सड़क की स्थिति और विजिबिलिटी पर भी निर्भर करता है। अचानक ब्रेक लगाने से बचना चाहिए, क्योंकि गीली सड़क पर टायर की पकड़ कमजोर होने से गाड़ी फिसल सकती है।

जलभराव और कम विजिबिलिटी में यह सावधानी बरतें

अगर सामने पानी भरी सड़क दिखे तो हड़बड़ी में आगे बढ़ने की बजाय पहले उसकी गहराई का अंदाजा लगाना चाहिए। धीमी और एक समान गति से चलना, बार-बार ब्रेक या एक्सीलरेशन से बचना और आगे चल रही गाड़ी के टायर ट्रैक का अनुसरण करना सुरक्षित तरीका है। यदि पानी ज्यादा गहरा लगे तो उस रास्ते से बचना ही बेहतर है। वहीं कम विजिबिलिटी की स्थिति में तुरंत लो-बीम हेडलाइट्स और फॉग लाइट्स का इस्तेमाल करना चाहिए, गति धीमी रखनी चाहिए और अगर सामने कुछ भी साफ दिखाई न दे तो गाड़ी को सुरक्षित स्थान पर रोक देना ही उचित है।

मौसम और मार्ग की जानकारी लेना न भूलें

यात्रा शुरू करने से पहले अगले दो-तीन दिनों का मौसम पूर्वानुमान जरूर देख लेना चाहिए। इसके लिए मौसम विभाग की वेबसाइट और मोबाइल एप पर जारी होने वाले भारी बारिश, तूफान या भूस्खलन के अलर्ट को गंभीरता से लेना जरूरी है। इसके साथ ही स्थानीय प्रशासन और यातायात पुलिस की ओर से जारी की जाने वाली ताजा जानकारी, जैसे सड़क बंद होने या जलभराव की स्थिति, रीयल-टाइम अपडेट देती है जो सामान्य मौसम पूर्वानुमान में शामिल नहीं होती। इन अपडेट्स की मदद से वैकल्पिक रास्ता चुनकर जाम, देरी या दुर्घटना जैसी परेशानियों से बचा जा सकता है।

साथ रखें इमरजेंसी किट

मानसून में स्थिति कभी भी बदल सकती है, इसलिए यात्रा के दौरान एक आपातकालीन किट साथ रखना बेहद जरूरी है। इसमें प्राथमिक उपचार से जुड़ी जरूरी दवाएं, जैसे दर्द निवारक, बुखार और मोशन सिकनेस की दवा, टॉर्च, मोबाइल चार्जर या पावर बैंक, और पर्याप्त पानी व खाने की चीजें शामिल करनी चाहिए। रात में यात्रा से यथासंभव बचना चाहिए, क्योंकि कम विजिबिलिटी और सड़क पर छिपे गड्ढे दुर्घटना का बड़ा कारण बनते हैं।
सही तैयारी और सतर्कता के साथ निकला गया सफर ही मानसून में यादगार बन पाता है। थोड़ी सी सावधानी बरतकर ही बारिश के मौसम में रोड ट्रिप को सुरक्षित और आनंददायक बनाया जा सकता है।

Author

Friday Sanwad

Follow Me
Other Articles
Previous

लाडनूं में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ ऑल राजस्थान हिफ़्ज़-ए-हदीस प्रतियोगिता

Next

झोटवाड़ा में गोल्डन बेकरी चौराहा से संजय नगर चौराहा तक बने अवैध निर्माण पर हाई कोर्ट सख्त; तीन सप्ताह में कार्रवाई के निर्देश

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Memories News

Hot Blogs

Copyright 2026 — Friday reporter. All rights reserved. frnews.org