लाडनूं में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ ऑल राजस्थान हिफ़्ज़-ए-हदीस प्रतियोगिता
फ्राइडे संवाद. लाडनूं | जमीयत उलेमा अहले हदीस, राजस्थान के तत्वावधान में आयोजित ऑल राजस्थान हिफ़्ज़-ए-हदीस प्रतियोगिता 2026 का सम्मान समारोह लाडनूं में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता के 40 हदीस वर्ग में राजस्थान भर से 120 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें रुखसार परवीन (डीडवाना) ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ₹7,000 का नकद पुरस्कार अपने नाम किया। वहीं 100 हदीस वर्ग में 21 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें नूरजहाँ, पुत्री बशीर अहमद (मकराना) ने प्रथम स्थान हासिल कर ₹12,000 का पुरस्कार प्राप्त किया।
कार्यक्रम में विजेताओं एवं प्रतिभागियों को ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उलेमा-ए-इकराम ने हिफ़्ज़-ए-हदीस की अहमियत, दीन की तालीम और नई पीढ़ी की इस्लामी परवरिश पर प्रेरणादायक ख़िताब पेश किए। बड़ी संख्या में अभिभावकों और स्थानीय लोगों की मौजूदगी ने समारोह को यादगार बना दिया।