यह प्रशासनिक चूक नहीं, करोड़ों भक्तों की आस्था पर चोट है: राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर RSS
राम मंदिर चंदा चोरी मामले को लेकर आरएसएस ने कहा है कि यह केवल प्रशासनिक मामला नहीं है, बल्कि करोड़ों राम भक्तों की आस्था से जुड़ा विषय है इसलिए इसकी निष्पक्ष और जल्द जांच ज़रूरी है। एक प्रेस विज्ञप्ति में आरएसएस ने कहा कि ऐसी घटना दोबारा नहीं होनी चाहिए, जिससे करोड़ों राम भक्तों की गहरी आस्था को ठेस पहुंचे।