वजन घटाने के लिए कौन-सा आटा बेहतर?
वजन घटाने के दौरान सही आहार चुनना बेहद जरूरी होता है। विशेषज्ञों के अनुसार, सामान्य गेहूं का आटा और मल्टीग्रेन आटा दोनों ही स्वास्थ्यवर्धक विकल्प हैं, लेकिन इनकी पोषण संरचना अलग होती है। शारदाकेयर-हेल्थसिटी की क्लिनिकल न्यूट्रिशन विशेषज्ञ डॉ. गरिमा तिवारी बताती हैं कि गेहूं के आटे में प्राकृतिक फाइबर होता है, जो लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करता है। वहीं, मल्टीग्रेन आटे में जौ, ज्वार, रागी और ओट्स जैसे अनाज शामिल होने से इसमें अधिक फाइबर और पोषक तत्व मिल सकते हैं, जो पाचन सुधारने और भूख नियंत्रित करने में सहायक हैं। हालांकि, यदि मल्टीग्रेन आटा अत्यधिक प्रोसेस्ड हो या उसमें मिश्रित अनाज की मात्रा कम हो, तो इसके फायदे सीमित हो सकते हैं।