सबरीमाला के ‘हलाल गुड़’ पर हाईकोर्ट सख्त, टीडीबी को दिए निर्देश
केरल हाईकोर्ट ने सबरीमाला मंदिर में प्रसाद के लिए इस्तेमाल होने वाले गुड़ की गुणवत्ता और खरीद प्रक्रिया को लेकर त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (TDB) को आवश्यक निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने कहा कि मंदिर के प्रसाद के लिए खरीदी जाने वाली सामग्री निर्धारित गुणवत्ता मानकों और धार्मिक परंपराओं के अनुरूप होनी चाहिए। यह मामला सबरीमाला के ‘अरवणा’ और ‘अप्पम’ प्रसाद में इस्तेमाल होने वाले गुड़ को लेकर दायर याचिका की सुनवाई के दौरान सामने आया। याचिका में गुड़ पर ‘हलाल प्रमाणित’ होने को लेकर आपत्ति जताई गई थी। सुनवाई के दौरान अदालत ने गुड़ की गुणवत्ता की जांच कराई। रिपोर्ट में इसकी गुणवत्ता संतोषजनक पाए जाने की बात सामने आई।
कोर्ट ने टीडीबी को निर्देश दिया कि भविष्य में प्रसाद के लिए सामग्री खरीदते समय उसकी गुणवत्ता, निर्धारित मानकों और धार्मिक परंपराओं का ध्यान रखा जाए।