Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Close

Search

राजस्थान

समिति का रात्रिकालीन कम्बल वितरण अभियान का समापन

By Friday Sanwad
January 23, 2026 1 Min Read
0

फ्राइडे संवाद. चूरू | बुधवार देर शाम को जिला मुख्यालय पर स्थित नए बस स्टेण्ड इंसानियत एकता सेवा समिति द्वारा पिछले 37 दिनों से चल रहे रात्रिकालीन कम्बल वितरण अभियान का समापन समिति व्यवस्थापक इंजीनियर जाफर खान के नेतृत्व में ज़रूरतमंद लोगों को कम्बल वितरित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के सहायक सचिव डॉ शाहरुख खान आसलसर ने की। इस अवसर पर समिति संस्थापक करामत खान ने बताया कि 37 दिनों तक चले रात्रिकालीन कम्बल वितरण अभियान में चूरू सहित शेखावाटी क्षेत्र के सभी शहरों व कसबों में ज़रूरतमंद लोगों को 405 कम्बल वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ शाहरुख खान ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की मदद करना सबसे बड़ा नेक और पुण्य का कार्य है। समाजसेवी जाकिर खान केके ने कहा कि सामाजिक सरोकार में योगदान देना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। इस दौरान समिति के उपकोषाध्यक्ष मो.सलमान खान, निदेशक सदस्य बिलाल खान, संरक्षक सदस्य गुलाम हुसैन गौरी, समाजसेवी हमीद खान रिसालदार, डॉ. अखतर खान, जावेद खान, इमरान खान, हसन खान, अबरार खान, जाकिर अली खान, सोयल खान, रेहान खान, समीर खान, जाहिद खान आदि मौजूद रहे। समिति के सोशल मीडिया प्रभारी सुलेमान मनीहार ने सभी का आभार जताया।

Author

Friday Sanwad

Follow Me
Other Articles
Previous

आजादी की जंग में मुस्लिम लीडरों का अहम किरदार

Next

स्कूली बच्चों की सेहत पर वैश्विक अध्ययन: लंबाई और बीएमआई में देशों के बीच 20 सेमी तक का अंतर

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Memories News

Hot Blogs

Copyright 2026 — Friday reporter. All rights reserved. frnews.org