Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Close

Search

जयपुर

झोटवाड़ा में गोल्डन बेकरी चौराहा से संजय नगर चौराहा तक बने अवैध निर्माण पर हाई कोर्ट सख्त; तीन सप्ताह में कार्रवाई के निर्देश

By Friday Sanwad
August 13, 2026 1 Min Read
0

फ्राइडे संवाद. जयपुर | राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर बेंच ने सड़कों पर अतिक्रमण से जुड़े मामले में महत्वपूर्ण आदेश देते हुए संबंधित अधिकारियों को विवादित सड़कों से सभी अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। न्यायमूर्ति इंद्रजीत सिंह और न्यायमूर्ति संदीप तनेजा की खंडपीठ ने यह आदेश लियाकत अली खान की ओर से दायर कंटेम्प्ट पिटीशन (CCP-47/2026) की सुनवाई के दौरान दिया। जिसमें उन्होंने झोटवाड़ा 200 फीट रोड गोल्डन बेकरी तिराहा से संजय नगर चौराहा तक बने अवैध निर्माण के खिलाफ पिटीशन दायर कर रखी थी।
सुनवाई के दौरान नगर निगम ग्रेटर जयपुर के विद्याधर नगर जोन के उपायुक्त कोर्ट में उपस्थित हुए। उन्होंने बताया कि विवादित सड़कों पर अभी भी अतिक्रमण मौजूद हैं। साथ ही यह भी बताया गया कि जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) की ओर से कुछ प्लॉट धारकों को पट्टे जारी किए जा चुके हैं।
कोर्ट ने मामले में प्रतिवादी संख्या 3 और 4 को विवादित सड़कों से सभी अतिक्रमण तीन सप्ताह के भीतर हटाने के निर्देश दिए। हालांकि, कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यदि किसी प्लॉट या मकान के धारक के पास JDA अथवा नगर निगम द्वारा जारी पट्टा है, तो संबंधित प्लॉट/मकान को मुआवजा दिए बिना ध्वस्त नहीं किया जाएगा। अदालत ने संबंधित अधिकारी को अगली सुनवाई में अनुपालन रिपोर्ट के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई 1 सितंबर 2026 को होगी।

Author

Friday Sanwad

Follow Me
Other Articles
Previous

बारिश के मौसम में रोड ट्रिप बनी सुरक्षित, तो सफर बनेगा यादगार मानसून में लंबी यात्रा से पहले बरतें ये सावधानियां, नहीं तो हो सकती है बड़ी परेशानी

Next

रेगिस्तान में करोड़ों टन रेत, फिर भी सऊदी अरब क्यों मंगाता है ऑस्ट्रेलिया से रेत

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Memories News

Hot Blogs

Copyright 2026 — Friday reporter. All rights reserved. frnews.org