Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Friday Sanwad Friday Sanwad

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

Friday Sanwad Friday Sanwad

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Close

Search

विदेश

अमेरिकी मतदाताओं से आईआरजीसी की अपील, ट्रंप की नीतियों पर उठाए सवाल

By Friday Sanwad
October 2, 2026 1 Min Read
0

तेहरान. ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने अमेरिका में होने वाले मध्यावधि चुनावों से पहले अमेरिकी मतदाताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों का विरोध करने की अपील की है। आईआरजीसी ने अमेरिकी जनता से ‘‘भ्रष्ट राजनेताओं से नियंत्रण वापस लेने’’ और ईरान के प्रति अमेरिकी नीति में बदलाव के लिए दबाव बनाने का आह्वान किया। आईआरजीसी ने अमेरिकी जनता के नाम 25 पन्नों का एक खुला पत्र जारी किया है। पत्र में दावा किया गया कि ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य कार्रवाई अपने उद्देश्यों को हासिल करने में विफल रही। संगठन ने अमेरिकी सरकार और आम जनता के बीच अंतर करते हुए कहा कि अमेरिकी और ईरानी नागरिक कई समान समस्याओं और चिंताओं का सामना करते हैं।
पत्र में अमेरिका द्वारा इजराइल को समर्थन देने और विदेशों में सैन्य हस्तक्षेप का विरोध करने की अपील भी की गई। आईआरजीसी ने कहा कि अमेरिकी नीति में बदलाव होने पर वॉशिंगटन और तेहरान के बीच शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व संभव है। आईआरजीसी प्रवक्ता जनरल होसैन मोहेब्बी ने तेहरान में कहा कि संघर्ष समाप्त करने के लिए अमेरिका को हार स्वीकार कर अपनी सैन्य मौजूदगी वापस लेनी चाहिए। उन्होंने अमेरिकी नागरिकों से ट्रंप प्रशासन पर दबाव बनाने और उसकी नीतियों के प्रभावों पर पुनर्विचार करने की अपील की।

Author

Friday Sanwad

Follow Me
Other Articles
Previous

पेगासस स्पाईवेयर: इस्राइल का डिजिटल जासूसी का खतरनाक हथियार

Next

UPI से अनचाहे ऑटो-डेबिट? ऐसे जांचें और रद्द करें मैंडेट

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Memories News

Hot Blogs

Copyright 2026 — Friday Sanwad. All rights reserved. frnews.org